चीन को बुरी तरह हराकर भारत ने जीता UN का ECOSOC चुनाव


भारत ने संयुक्त राष्ट्र में एक प्रमुख चुनाव जीतकर फिर से अपना लोहा मनवाया है। लद्दाख में LAC पर जारी तनाव के बीच भारत ने संयुक्त राष्ट्र ( यूएन ) के मंच पर चीन को मात दी है। भारत को संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के आर्थिक और सामाजिक परिषद की एक संस्था यूनाइटेड नेशन के कमीशन ऑफ स्टेटस ऑफ वुमेन के सदस्य के रूप में चुना गया है। यह आयोग महिलाओं की बेहतरी के लिए काम करता है। भारत इस आयोग का अगले चार साल तक (2021 से 2025) सदस्य बना रहेगा

बीजिंग वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस ऑन वीमेन की 25 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में भारत ने चीन को हराकर प्रतिष्ठित निकाय में सीट जीती ! यूएन में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने यह जानकारी दी है। त्रिमूर्ति ने कहा कि भारत प्रतिष्ठित ECOSOC में सीट जीत गया है। भारत को कमीशन ऑफ स्टेटस ऑफ वूमेन का सदस्य चुना गया। यह हमारे लैंगिक समानता और महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए हमारी प्रतिबद्धता का एक महत्वपूर्ण मदद है। हम समर्थन के लिए सभी सदस्य देशों को धन्यवाद देते हैं।
PR UN Tirumurti
@ambtstirumurti
India wins seat in prestigious #ECOSOC body!

India elected Member of Commission on Status of Women #CSW. It’s a ringing endorsement of our commitment to promote gender equality and women’s empowerment in all our endeavours. 

We thank member states for their support. @MEAIndia
आपको बता दें कि भारत, अफगानिस्तान और चीन ने कमीशन ऑन स्टेटस ऑफ वुमेन के लिए चुनाव लड़ा था। इसमें भारत और अफगानिस्तान ने 54 सदस्यों के साथ मतदान में जीत हासिल की, जबकि चीन को करारी हार का सामना करना पड़ा है।

Comments