पाकिस्तान की वेबसाइट हैक, तिरंगा लहराकर लिखा गया- जय श्री राम, मंदिर लाहौर-कराची में बनायेंगें!

पूरा भारतवर्ष आज 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, भारत के स्वतंत्रता दिवस पर पाकिस्तान की वेबसाइट्स पर भी शुभकामना संदेश दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, ऐसा पाकिस्तानी लोगों ने नहीं बल्कि हैकरों ने किया है। जी हाँ! किसी भारतीय हैकर ने पाकिस्तान की वेबसाइट हैक करके तिरंगा लहरा दिया है साथ ही जय श्री राम भी लिखा गया है।

पाकिस्तान की फातिमा जिन्नाह महिला विश्वविद्यालय समेत दूसरी साइट्स पर भारत का तिरंगा झंडा लहरा रहा है। साथ ही वेबसाइट पर भगवान राम की तस्वीर भी दिखाई दे रही है। भगवान राम की तस्वीर के साथ लिखा गया है…रामलला हम आयेंगें मंदिर कराची और लाहौर में बनायेंगें।

पाकिस्तान की वेबसाइट peterco.com.pk को हैक हो गई है, इसके होमपेज पर दिखा रहा है कि ‘इंडियन साइबर ट्रूप’ ने हैक किया है, पेज पर सबसे ऊपर तिरंगे के साथ ‘सत्यमेव जयते’ भी लिखा है। उसके नीचे भारत का तिरंगा झंडा लेकर दौड़ते बच्चों की तस्वीर है और फिर ‘स्वतंत्रता दिवस की बधाई’ भी दी गई है। इसके बाद भगवान राम की तस्वीर के साथ लिखा गया है कि रामलला हम आयेंगें मंदिर कराची और लाहौर में बनायेंगें। वेबसाइट पर तिरंगा लहराने के बाद पाकिस्तानियों के होश उड़ गए हैं।

Comments