सुशांत केस: पोस्टमार्टम से पहले पीछे के गेट से मोर्चरी में घुसी थी रिया, शव से छेड़छाड़ की आशंका!

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामलें में रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं, इस मामलें में रिया चक्रवर्ती चौतरफा घिरती हुए नजर आ रही हैं, सुशांत के पिता केके सिंह के वकील विकास सिंह ने अब एक चौंका देने वाला खुलासा किया है, सीनियर वकील विकास सिंह ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई खामियाँ बताते हुए कहा कि रिया चक्रवर्ती मोर्चरी में घुसी थी, वो भी पीछे की दरवाजे से।

वकील विकास सिंह ने कहा कि रिया चक्रवर्ती किस हैसियत से मोर्चरी में घुसी थी, विकास सिंह ने मुंबई पुलिस पर रिया की मदद करनें का आरोप लगाया, उन्होनें कहा कि मुंबई पुलिस को जवाब देना होगा कि उन्होंने पोस्टमॉर्टम से पहले रिया को मोर्चरी में क्यों घुसने दिया। इस पूरे मामलें को लेकर विकास सिंह ने सबूतों के साथ की आशंका जताई है।

अब सवाल यह उठता है कि पोस्टमार्टम से पहले शवगृह में रिया चक्रवर्ती क्या करनें गई थी और पुलिस ने उन्हें जाने क्यों दिया, क्योंकि रिया चक्रवर्ती सुशांत की कोई सगी-सम्बन्धी नहीं थी। फिलहाल सीबीआई जांच में सब साफ़ हो जाएगा।

सुशांत के पिता के वकील ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए कहा कि सुशांत ने क्या खाया था, क्या पिया था इसका कोई जिक्र रिपोर्ट में नहीं किया गया है। इसके अलावा विकास सिंह ने रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगाया है कि जब वो सुशांत के घर से गई तो काफी कीमती सामान लेकर गई, दोनों लाकर खाली थे। कुल मिलाकर रिया चक्रवर्ती अब इस मामलें चौतरफा घिरती हुई नजर आ रही हैं।

Comments