यदि जल्द ही यूनिफॉर्म सिविल कोड औऱ जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं बनाया तो 2050 में भारत संविधान से नहीं शरियत से चलेगा

एक फेसबुक पोस्ट को लेकर बैंगलोर में मंगलवार को हिंसा भड़क गई. उपद्रवियों ने 5 घंटे तक दो इलाकों में कोहराम मचा दिया. कांग्रेस विधायक के घर में आग लगा दी. थाने में तोड़फोड़ कर डाली. पुलिस ने मोर्चा संभाला तो गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई. हिंसक झड़प में 60 पुलिसकर्मी घायल भी हो गए है. पुलिस ने SDPI के एक नेता को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार किए गए नेता का नाम मुजम्मिल पाशा है. वहीं इस मामले को लेकर बीजेपी नेता और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय (Ashwini Upadhyay) का बड़ा बयान सामने आ रहा है. उपाध्याय का कहना है कि यदि जल्द ही यूनिफॉर्म सिविल कोड औऱ जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं बनाया तो 2050 में भारत संविधान से नहीं शरियत से चलेगा.

अश्विनी उपाध्याय ने बुधवार को ट्वीट कर लिखा, “यदि 2020में समान शिक्षा समान चिकित्सा और समान संहिता नहीं लागू किया गया तथा जनसंख्या नियंत्रण धर्मांतरण नियंत्रण घुसपैठ नियंत्रण अलगाववाद नियंत्रण कट्टरवाद नियंत्रण अंधिविश्वास नियंत्रण और शराब नियंत्रण कानून नहीं बनाया गया तो 2050में संविधान को समाप्त कर शरिया लागू कर दिया जाएगा”

यदि 2020में समान शिक्षा समान चिकित्सा और समान संहिता नहीं लागू किया गया तथा जनसंख्या नियंत्रण धर्मांतरण नियंत्रण घुसपैठ नियंत्रण अलगाववाद नियंत्रण कट्टरवाद नियंत्रण अंधिविश्वास नियंत्रण और शराब नियंत्रण कानून नहीं बनाया गया तो 2050में संविधान को समाप्त कर शरिया लागू कर दिया जाएगा PIC.TWITTER.COM/N56EVOCIAJ
— ASHWINI UPADHYAY (@ASHWINIBJP) AUGUST 12, 2020

उपाध्याय ने अपने एक और ट्वीट में लिखा, “गंधार 100 साल में कंधार बना, कुंभा 100 साल में काबुल बना, पर्शिया 100 साल में ईरान बना, बाल्हीक 100 साल में बल्ख बना, कैकेय 100 साल में पेशावर बना, कंबोज 100 साल में बदख्शां बना, सुवास्तु 100 साल में स्वात घाटी बना, तक्षशिला 100 साल में रावलपिंडी बना. जहां-2 सनातन घटा, वहां-2 अशांति बढ़ी”.

गंधार 100 साल में कंधार बना
कुंभा 100 साल में काबुल बना
पर्शिया 100 साल में ईरान बना
बाल्हीक 100 साल में बल्ख बना
कैकेय 100 साल में पेशावर बना
कंबोज 100 साल में बदख्शां बना
सुवास्तु 100 साल में स्वात घाटी बना
तक्षशिला 100 साल में रावलपिंडी बना
जहां-2 सनातन घटा, वहां-2 अशांति बढ़ी PIC.TWITTER.COM/ZUJ5VHHA5X
— ASHWINI UPADHYAY (@ASHWINIBJP) AUGUST 12, 2020

उपाध्याय यहीं नहीं रूके उन्होंने एक और ट्वीट कर लिखा, “भारत विश्व का इकलौता देश है जहां बहुसंख्यक समुदाय 70 साल से समान शिक्षा, समान चिकित्सा, समान नागरिक संहिता तथा जनसंख्या नियंत्रण, धर्मांतरण नियंत्रण, घुसपैठ नियंत्रण, अलगाववाद नियंत्रण और कट्टरवाद नियंत्रण कानून के लिए संघर्ष कर रहा है अन्य देशों में यह कार्य अल्पसंख्यक करते हैं”.




Comments