लद्दाख मामले पर अमेरिका ने भारत का समर्थन किया

 
भारत अभी कई सारी परेशानियों से गुजर रहा है , एक तरफ कोरोना वायरस के कहर ने भारत को पकड़ लिया है तो, दूसरी तरफ सीमाओं पर तनाव बढ़ते जा रहे है।

चीन ने भारत के सीमाओं पर बहोत ही ज्यादा तनाव बढ़ाए है , और सिर्फ भारत ही नहीं , कई अन्य देशों के सीमाओं पर भी चीन तांकझांक कर रहा है।

कोरोना वायरस के फैलाव को लेकर ,चीन से पहले ही कई देश नाराज है। इसके बाद भी चीन अपने हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। चीन ने भारत के लद्दाख और सिक्किम इलाकों में पहले तांकझांक की थी जिसका जवाब भारतीय जवानों ने दिया था , लेकिन अब चीन ने लद्दाख के LAC पर तनाव निर्माण किया है। और वह तनाव इतना बढ़ गया है की, भारत के २० जवान शहीद हो चुके है।

चीन के इस बेमतलब के रवैये से कई देश अब भारत संग खड़े होकर चीन का विरोध कर रहे है। अब तो चीन के इस रवैये से नाराज होकर अमेरिका ने भी चीन को चेतावनी दी है। अमेरिका ने कहा है की, चीन ने भारत के साथ सीमा पर तनाव बढ़ा दिया है, और अगर उसका यही रुख रहा तो हमें उसके बारे में दूसरी तरह से सोचना होगा। इस बारे में अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोंपिओ ने बात की।

पोंपियो ने एक सेमिनार के दौरान कहा की, चीन की कम्युनिस्ट पार्टी अपने पड़ोस में बदमाश की तरह काम कर रही है और इसका असर पूरी दुनिया पर हो रहा है। इसके पहले भी एलएसी पर झड़प के दौरान हुए शहादत पर पोंपियो ने कहा था की, भारत के शहीद जवानों को अमेरिका कभी नहीं भूलेगा। उन्होंने कहा है की, “मुझे लगता है की, पूरी दुनिया में हर रोज ये साफ होता जा रहा है की, चाइनीज कम्युनिस्ट पार्टी हॉंगकॉंग की स्वतंत्रता खत्म करने और संयुक्त राष्ट्र के तहत किए गए समझौतों का उल्लंघन करने का फैसला ले चुकी है। ”

पोंपियो ने आगे कहा की, “;जनरल सेक्रटरी शी ने चीनी मुसलमानों के खिलाफ दमन के एक क्रूर अभियान को हरी झंडी दे दी है जो मानवाधिकारों के उल्लंघन के पैमाने पर हमने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद नहीं देखा है। पीएल ने दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाले लोकतंत्र भारत के साथ सीमा पर तनाव बढ़ा दिया है। हम देख रहे है चीन यही काम दक्षिण चीन सागर में करता है और अवैध रूप से वहां अधिक क्षेत्र का दावा करता है जिससे महत्वपूर्ण समुद्री रास्तों को खतरा है। “चीन के इस रवैये से अब पहले ही बिगड़ चीन- अमेरिका का रिश्ता अब उसमे और भी बड़ी खायी निर्माण हो गयी है।

Comments