सोनिया गांधी पर दर्ज हुई FIR, “पीएम केयर्स फंड” के खिलाफ गलत जानकारी फैलानें का आरोप

नई दिल्ली, 21 मई: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पर एफआईआर दर्ज हो गयी है, जानकारी के अनुसार, कर्नाटक के शिमोगा जिले में पुलिस ने आज गुरुवार को सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की.

बता दें कि – कांग्रेस द्वारा ‘पीएम केयर्स फंड’ को लेकर कुछ सवाल उठाए गए थे, जिसे कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया था। इसी के चलते कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ FIR दर्ज हुई है।

सोनिया गांधी पर आरोप लगाया गया है कि, कांग्रेस पार्टी द्वारा सोशल मीडिया पर बेबुनियाद या कहे गलत जानकारी फैलाई जा रही है। लोगों को गुमराह करने का आरोप के कारण कर्नाटक के शिवमोगा में शिकायत दर्ज करवाई गई।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत करने एफआईआर दर्ज करानें वाले आदमी कवि का नाम प्रवीण है जो स्थानीय वकील हैं. प्रवीण केवी की शिकायत पर शिवमोगा पुलिस द्वारा ‘पीएम केयर्स फंड’ से जुड़े कुछ आरोपों के आधार पर सोनिया गांधी के खिलाफ IPC की धारा 153, 505 के तहत ये एफआईआर दर्ज की गई है।

Comments